पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्लाइंड क्रिकेट: पाकिस्तान यहां भी हुआ पराजित, भारत बना वर्ल्ड चैम्पियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केपटाउन. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित कर पहली बार ब्लाइंड क्रिकेट विश्वकप (बीसीडब्ल्यूसी) का खिताब जीत लिया है। यहां वैली विल्सन क्रिकेट ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए थे। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 39.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और ब्लाइंड क्रिकेट विश्वकप के चौथे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल तक का सफर
सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को, जबकि पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। बीसीडब्ल्यूसी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी और तब दक्षिण अफ्रीका विजेता बना था। पाकिस्तान 2002 और 2006 में चैंपियन बना था। बीसीडब्ल्यूसी के चौथे सत्र में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भाग लिया। भारत में ब्लाइंड क्रिकेटरों की संख्या 22 हजार है, जबकि पाकिस्तान में चार हजार और दक्षिण अफ्रीका में केवल 200 है।