2013 में शानदार फॉर्म में रही
टीम इंडिया जैसे ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टूर पर निकली हार का सिलसिला शुरू हो गया। मंजर यह रहा कि टीम को अपनी नंबर १ की गद्दी भी कुछ समय के लिए गंवाना पड़ी। हालांकि, इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर एक जीत ने धोनी ब्रिगेड का ताज लौटा दिया, लेकिन उसके खोने का खतरा अब भी मंडरा रहा है। यदि टीम इंडिया सीरीज के शेष दो मैच नहीं जीतती तो वह रैंकिंग में नंबर 1 का तमगा खो देगी।
आखिर ऐसा क्या है विदेशी मैदानों में कि टीम इंडिया के धुरंधर यहां आते ही भीगी बिल्ली बन जाते हैं? फास्ट बॉलिंग की मुफीद पिचों पर उनकी सारी हेकड़ी निकल जाती है।
आगे क्लिक कर जानिए, टीम इंडिया क्यों होती है विदेशों में फ्लॉप...