पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IPL 6 KIERON POLLARD Game Changer Players

IPL-6 के गेम चेंजर : पोलार्ड जैसे 10 ब्लास्ट, कहीं मिस तो नहीं कर गए आप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन धुआंधार तरीके से हिट हो रहा है। बुखार में तपते हुए भी कैरेबियाई स्टार कीरॉन पोलार्ड ने मुंबई टीम के लिए एक ऐसी धांसू पारी खेली जिसने नीता अंबानी की टीम को एक ही बार में नंबर 1 पर पहुंचा दिया।
हैदराबाद ने मुंबई के सामने रखी 179 रन की चुनौती। 11 ओवरों की समाप्ति तक मुंबई ने संघर्ष करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन जोड़े। क्रीज पर थे सचिन तेंडुलकर और दिनेश कार्तिक। सचिन ने 12वें ओवर का आगाज चौके के साथ किया। अगली दो गेंदों पर सिंगल लेने के बाद उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का जमाया। उस छक्के को लगाने के चक्कर में सचिन घायल हो गए।
वानखेड़े स्टेडियम का सबसे बड़ा हीरो मैदान पर दर्द से तड़प रहा था। फिजियो सचिन को सहारा देते हुए ड्रेसिंग रूम ले गए। भाग्य का खेल देखिए, उसी ओवर की आखिरी गेंद पर करण शर्मा ने दिनेश कार्तिक को भी कैमरन व्हाइट के हाथों कैच करवा कर चलता कर दिया।
अब मोर्चा संभाला रोहित शर्मा और अंबाति रायुडू ने। रायुडू हमेशा की तरह फ्लॉप साबित हुए और करण ने उन्हें भी अपने अगले ओवर में स्टंप आउट करवा दिया।
मुंबई की टीम 99 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में बल्लेबाजी को आए बुखार से ग्रस्त कीरॉन पोलार्ड। वेस्ट इंडीज के इस स्टार ने आते ही गेंद की ऐसी धुलाई शुरू की कि बॉलर्स को नानी याद आना शुरू हो गई। महज 27 गेंदों में पोलार्ड ने 2 चौके और 8 छक्के लगाते हुए नाबाद 66 रन बना डाले। उनकी इसी पारी के दम पर मुंबई ने अपना नेट रन रेट बेहतर करते हुए आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली। पोलार्ड की पारी मुंबई के लिए गेम चेंजर साबित हुई।
गेम चेंजर उसी खिलाड़ी को कहा जाता है जो हारे हुए मुकाबले में जान डाल कर अपनी टीम को जीत दिला दे। आईपीएल-6 में कुछ ऐसे क्रिकेटर उभरे हैं जिन्होंने अपने दम पर टीमों को मैच जिताए हैं। हम आपको बता रहे हैं आईपीएल के ऐसे 10 गेम चेंजर्स खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे - खिलाड़ी हो तो ऐसा!
आगे क्लिक कर जानिए, आईपीएल-6 के 10 गेम चेंजर्स