पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ishant Sharam Worst ODI Record In India Vs NZ Match

वनडे क्रिकेट में रन लुटाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में जुटे हैं इशांत!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. टीम इंडिया के बॉलिंग जायंट इशांत शर्मा एक खराब रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिलटन वनडे में उन्होंने 46 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया। 6 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने चार गेंदें वाइड डालीं।
यह उनके करियर का 72वां वनडे मैच था। महज 72 मैचों में वे 3207 रन लुटा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में कुल 72 वनडे मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में इशांत तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ अजित आगरकर और इंग्लैंड के टिम ब्रेसनन ने लुटाए हैं।
इशांत ने जब करियर का आगाज किया था तो लगता था कि वे विकेट लेने के रिकॉर्ड बनाएंगे, लेकिन अब लगता है वे राह भटक गए हैं। विकेट लेने की जगह वे रन लुटाने के रिकॉर्ड बना रहे हैं।
उनके जैसा ही हाल आर अश्विन का भी है।
72 वनडे मैचों के बाद सर्वाधिक रन लुटाने वाले टॉप पांच गेंदबाज ये रहे-
अजित आगरकर - 3314 रन
टिम ब्रेसनन - 3235 रन
इशांत शर्मा - 3207 रन
आर अश्विन - 3197 रन
स्टुअर्ट ब्रॉड - 3162
नवेद उल हसन - 3096
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, वनडे से लेकर टेस्ट तक इशांत शर्मा के सबसे घटिया परफॉर्मेंस...