पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahendra Singh Dhoni 7999 Notout In Ind Vs Nz 4th ODI

सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके कप्तान धोनी, रह गए 7999 नॉटआउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरते हुए न्यूजीलैंड में लगातार तीसरा पचासा लगाया। हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में उन्होंने टीम को मुश्किल से निकालते हुए 79 रनों की नॉटआउट पारी खेली।
विकेटकीपिंग, कप्तानी और बल्लेबाजी, इन तीनों मोर्चों को एकसाथ संभालने वाले धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक खास रिकॉर्ड के करीब थे, लेकिन कुल एक रन के अंतर ने उनका इंतजार जरा लंबा कर दिया।
धोनी ने अपनी नाबाद 79 रन की पारी के दौरान खुद को वनडे में आठ हजारी बनने की दहलीज पर पहुंचा दिया। अब उनके खाते में 213 पारियों में 53.32 के औसत से 7999 रन हैं। वे 8000 के आंकड़े से कुल एक रन दूर नाबाद रह गए।
धोनी के पास पाकिस्तानी दिग्गज सईद अनवर का स्पेशल रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन कुल एक रन के अंतर से वह टल गया।
आगे क्लिक कर जानिए, किस रिकॉर्ड से महरूम रह गए कप्तान धोनी...