पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Michael Clarke Retires Hurt, Breaks Don Bradman Record

दर्द सहकर भी 'हीरो' बने कप्तान क्लार्क, तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो - फिजियो के साथ कप्तान माइकल क्लार्क।)
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क एडिलेड टेस्ट के पहले दिन घायल हो गए। इशांत शर्मा की बाउंसर से बचते हुए वे पीठ में चोट लगा बैठे। इस वजह से उन्हें 60 रन के पर्सनल स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट लौटना पड़ा। क्लार्क को मैदान पर दर्द जरूर सहना पड़ा, लेकिन इस दर्द ने उन्हें हीरो भी बनाया। क्लार्क ने अपनी पारी के दौरान सर डॉन ब्रैडमैन का 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्लार्क ने बतौर कप्तान रिटायर्ड हर्ट होने का बेस्ट ऑस्ट्रेलियाई स्कोर बनाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम था। संयोग से ब्रैडमैन भी इंडिया के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट लौटे थे। 6 फरवरी 1948 को मेलबर्न में हुए टेस्ट की पहली पारी में कप्तान ब्रैडमैन 57 रन बनाकर चोटिल हुए थे।

टेस्ट मैच की फर्स्ट इनिंग में रिटायर्ड हर्ट होने वाले कप्तान ये रहे -

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) - 122 रन - बनाम जिम्बाब्वे - 26 जनवरी 2012

माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 60 रन - बनाम इंडिया - 9 दिसंबर 2014

डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) - 57 रन - बनाम इंडिया - 6 फरवरी 1948

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 23 रन - बनाम वेस्ट इंडीज - 16 दिसंबर 2009

(* ये चारों कप्तान घरेलू टेस्ट मैचों में रिटायर्ड हर्ट लौटे।)

5वें कप्तान क्लार्क

माइकल क्लार्क बतौर कप्तान दो बार रिटायर्ड हर्ट होने वाले वर्ल्ड के महज 5वें बल्लेबाज हैं। इससे पहले वे 14 दिसंबर 2012 को श्रीलंका के खिलाफ होबार्ट टेस्ट मैच में घायल हुए थे। उस मैच में वे 57 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

ओवरऑल टेस्ट इतिहास में कुल 13 कप्तान रिटायर्ड हर्ट लौटे हैं। इनमें से दो कप्तान सेंचुरी लगाने के बाद घायल हुए। इंडिया के सिर्फ दिलीप वेंगसरकर रिटायर्ड हर्ट लौटने वाले कप्तान रहे।

एक से अधिक बार रिटायर्ड हर्ट लौटने वाले 5 कप्तान ये रहे -

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) - 2012 में दो बार

माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 2012 और 2014 में

ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) - 2009 में दो बार

स्टीव वा (ऑस्ट्रेलिया) - 2000 और 2001 में

नासिर हुसैन (इंग्लैंड) - 2000 और 2001 में

आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, कौन से धुरंधर चोटिल होने के बाद रहे नॉटआउट...