पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

FACTS: जब सिक्सर किंग युवी को सिद्धू ने कहा नाकाबिल और लौटा दिया घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(L-R) कपिल शर्मा, युवराज सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू।
खेल डेस्क. युवराज सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट वर्ल्ड उन्हें सिक्सर किंग के नाम से बुलाता है। बुलाए भी क्यों नहीं, छह गेंदों में छह छक्के जो लगा चुके हैं। क्या आप यह जानते हैं कि इसी युवराज सिंह को अपने समय के धुंआधार बल्लेबाज रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने नाकाबिल बताकर ट्रेनिंग देने से मना कर दिया था? जी हां, यह सही है। भारतीय टीम के होनहार क्रिकेटर युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर, 1981 को हुआ था।
युवराज को भेजा सिद्धू के पास
दरअसल, युवराज के पिता चाहते थे कि युवराज सिंह को क्रिकेट की ट्रेनिंग नवजोत सिंह सिद्धू दें। इसी क्रम में पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने अपने बेटे युवराज सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के पास क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए पटियाला भेजा।
यहां क्लिक कर देखें, युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर के बचपन की तस्वीर।

सिद्धू ने योगराज से कहा- कोई टैलेंट नहीं है
युवराज को भेजने के एक हफ्ते बाद सिद्धू ने योगराज को फोन किया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनका बेटा क्रिकेटर बन सकता है। उसमें कोई टैलेंट नहीं है। यह सुनकर योगराज सिंह स्तब्ध रह गए। इसके बाद निराश युवराज सिंह वापस लौट आए।

आगे क्लिक कर पढ़ें, युवराज क्यों सचिन को मानते हैं गॉड फादर