खेल डेस्क. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच विशाखापट्टनम में रविवार को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। ये सीरीज का निर्णायक मैच है, क्योंकि दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया की फॉर्म को देखते हुए मेहमान टीम के लिए पार पाना आसान नहीं है। भारत ये मैच जीतता है तो सीरीज के साथ ही एक रोचक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगा। ये रिकॉर्ड होगा टीम इंडिया के नाम....
- भारत और श्रीलंका ने टी-20 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं।
- इसमें से 4 टीम इंडिया, जबकि 4 मैच श्रीलंका के नाम रहे हैं।
- भारत की जीत और हार का अंतर 50 फीसदी है।
- ये मैच जीतते ही भारत का रिकॉर्ड 5-4 हो जाएगा।
- ऐसे में इंग्लैंड को छोड़कर हर टीम के खिलाफ भारत की जीत का परसेंट 50 से अधिक हो जाएगा।
क्यों जीत सकती है टीम इंडिया?
- काम कर रही धोनी की स्ट्रैट्जी
- रोहित-धवन-रैना की जबरदस्त फॉर्म
- नेहरा-अश्विन-बुमराह की शानदार बॉलिंग
काम कर रही धोनी की स्ट्रैट्जी
- धोनी ने दूसरे मैच में एक्सपेरिमेंट्स के तौर पर पहला ओवर अश्विन से कराया। इस ओवर में तिलकरत्ने का विकेट गिरा।
- युवी की जगह हार्दिक पांड्या को बैटिंग के लिए भेजा। पांड्या ने 12 बॉल में 27 रन बना डाले। यहीं से अच्छा प्लैटफॉर्म बन गया।
रोहित-धवन-रैना की जबरदस्त फॉर्म
- रोहित शर्मा ने पिछले मैच में 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
- शिखर धवन ने 51 बनाए। ये उनके करियर की पहली फिफ्टी रही।
- रैना ने 19 बॉल में 30 रन बनाए। ये टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव बात है।
नेहरा-अश्विन-बुमराह की शानदार बॉलिंग
- दूसरे टी-20 में अश्विन ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए।
- नेहरा ने 26 रन और बुमराह ने 17 रन देकर दो-दो विकेट लिए।
आगे की स्लाइड्स में जानें, इंडिया और श्रीलंका के बीच हुए 8 मैच में कब किस टीम ने जीत दर्ज की...