पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • From A Statistician’s Eye – India’s Tour To Australia

Ind vs Aus: सचिन-द्रविड़-लक्ष्मण नहीं, ये खिलाड़ी है सुपर हिट बल्लेबाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: रिकी पोंटिंग।
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के बीच बहुप्रतिक्षित टेस्ट मैच आज, 9 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो चुका है। यह मैदान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए लकी माना जाता है। इसी मैदान पर एशेज सीरीज के दौरान कंगारुओं ने इंग्लिश टीम को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, बल्लेबाजी चर्चा का केंद्र होती है। सुपर हिट बैट्समैन को जानने के लिए सुनील गावसकर से लेकर सचिन तक और स्टीव वॉ से लेकर क्लार्क के द्वारा बनाए गए रनों की गिनती कर ली जाती है।
टेस्ट में ये बल्लेबाज है नंबर-वन
पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट के लिहाज से उन्होंने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ 15 मैच खेले हैं। वे 1993 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं। इस दौरान पोंटिंग ने सात शतक और सात अर्धशतक बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 257 और एवरेज 86.04 रहा।
वनडे में सचिन हैं बेस्ट
अगर वनडे की बात करेंगे तो मास्टर ब्लास्टर को कोई जवाब नहीं है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ 25 वनडे खेले और 740 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।
आगे क्लिक कर जानें, ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर सबसे अधिक रन बनाने वाले अन्य कंगारू और भारतीय बल्लेबाजों के बारे में