पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Team India All Out At Lucky Score 444 Runs In Test Vs Australia

444 और टीम इंडिया, 61 साल बाद हुआ यह LUCKY संयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सेंचुरी के बाद।
एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की पहली पारी 444 रन पर सिमटी। टेस्ट इतिहास में यह महज चौथा मौका है जब कोई टीम इस खास स्कोर पर ऑलआउट हुई है। अगर आंकड़े उठाकर देखें तो यह स्कोर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हो सकता है।

1953 में भी टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट मैच में 444 रन पर ऑलआउट हुई थी। टेस्ट इतिहास में यह स्कोर बनाने वाली वह पहली टीम बनी थी।

यह एक लकी संयोग है कि 444 रन पर ऑलआउट होने वाली कोई भी टीम आजतक मैच नहीं हारी।

1953 और 2014 में हुए दोनों टेस्ट मुकाबलों में कुछ समानताएं भी हैं।
संयोग इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया (2014) इंडिया vs वेस्ट इंडीज (1953)
इंडिया का फर्स्ट इनिंग स्कोर 444/10 444/10
इंडियन ओपनर की हाफ सेंचुरी मुरली विजय - 53 रन पंकज रॉय - 85 रन
सेंचुरी विराट कोहली - 115 रन पॉली उमरीगर - 117
विपक्षी स्पिनर के 5 विकेट लियॉन - 5/134 एल्फ वेलेंटाइन - 5/64
विपक्षी टीम के 3 बैट्समैन के शतक
वार्नर - 145
क्लार्क - 128
स्मिथ - 162
फ्रेंक वॉरेल - 237
एवर्टन वीक्स - 109
क्लाइड वॉलकॉट - 118
विपक्षी टीम का फर्स्ट इनिंग स्कोर ऑस्ट्रेलिया - 517 वेस्ट इंडीज - 576
लेगस्पिनर का टेस्ट डेब्यू इंडिया - करन शर्मा विंडीज - अलफ्रेड स्कॉट
आगे क्लिक कर पढ़िए, 444 के स्कोर पर आउट हुई टीमों का क्या हुआ हाल