पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Top 10 Hotels Where Cricket Players Stay In India, World Tourism Day

PICS: ये हैं इंडिया के 10 लग्जरी होटल, जहां मैच के दौरान ठहरते हैं क्रिकेटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल ट्राईडेंट, मुंबई।
खेल डेस्क. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) वर्ल्ड के सबसे धनाढ्य बोर्ड में से एक है। भारतीय क्रिकेटर्स पर पैसा खर्च करने में बीसीसीआई कभी पीछे नहीं रहती। देश के अलग-अलग शहरों में टूर के दौरान क्रिकेटर्स के लिए महंगे से महंगे होटल बुक कराए जाते हैं, जहां उनके लिए सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहती। खान-पान से लेकर फिटनेस सेंटर तक सारी सुविधा होटल में ही मौजूद होती है।

> 27 सितंबर को 'वर्ल्ड टूरिज्म डे' है। इस मौके पर दैनिक भास्कर आपको बीसीसीआई की उन चुनिंदा 10 लग्जरी होटलों के बारे में बताने जा रहा है, जहां भारतीय क्रिकेटर्स ठहरते हैं।
ये होटल हैं टॉप लिस्ट में
दिल्ली में आईटीसी मौर्य शेरेटन, रेडिशन ब्लू, मुंबई में होटल ट्राईडेंट, मैरिएट, बेंगलुरु में गार्डियन भारतीय क्रिकेटरों की पसंदीदा होटलों में शामिल है। रांची में आईपीएल हो या कोई दूसरा मैच, क्रिकेटर्स को होटल रेडिशन ब्लू में ही ठहराया जाता है।
सुविधा नहीं तो होटल बदला
अभी हाल की घटना है। चैम्पियंस लीग के दौरान एक होटल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित खिलाड़ियों को अंबाती रायुडू के घर से आई बिरयानी नहीं खाने देने पर बवाल मच गया था। इस घटना से आक्रोशित धोनी ने साथियों सहित वहां से दूसरे होटल के लिए कूच कर दिया। समझने के लिए सीधा-सा मामला है, 'सुविधा नहीं तो होटल बदलो'।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखें, किन शहरों में किस लग्जरी होटल में ठहरती है भारतीय क्रिकेट टीम