फोटो: कुमार संगकारा।
खेल डेस्क. श्रीलंका के धुरंधर बल्लेबाज कुमार संगकारा इंग्लैंड के खिलाफ 20वां सैकड़ा लगाने से चूक गए। इसके बावजूद एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गए। 91 रनों की पारी खेलने वाले संगकारा का यह 91वां पचासा था। टी-20 और टेस्ट फार्मेट का पचासा जोड़ा जाए तो उनके खाते में कुल 150 अर्धशतक जुड़ गए हैं। इस प्रकार वे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक पचासे बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनसे अधिक पचासे सिर्फ मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंडुलकर के नाम ही दर्ज है।
ऐसे ही खेलते रहे तो टूट जाएगा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
कुमार संगकारा अभी 37 साल के हैं। देखा जाए तो दो-तीन साल वे आराम से खेल सकते हैं। जिस स्पीड से वह खेल रहे हैं, अगर सचिन के सर्वाधिक 164 अर्धशतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दें तो हैरानी की बात नहीं होगी। इससे पहले दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस के साथ संगकारा थे। उन्होंने तीनों फार्मेट में मिलाकर 149 पचासे लगाए थे।
> खिलाड़ी : कुमार संगकारा
देश : श्रीलंका
अर्धशतक : 150
वनडे : 91
टेस्ट : 51
टी-20 : 8
पांचवें वनडे में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया
मैन ऑफ मैच जोए रूट के नाबाद शतक (104) के सहारे इंग्लैंड ने श्रीलंका को पांचवें वनडे में पांच विकेट से हरा दिया। दो दिन में पूरे हुए मैच में श्रीलंका ने 239 रन बनाए थे। क्रिस वोकेस ने 47 रन पर छह विकेट लिए थे। जवाब में इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सात मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की यह दूसरी जीत है। श्रीलंका पारी के बाद भारी बारिश के चलते मैच को रिजर्व दिन के लिए रोक दिया गया, जिससे डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा। 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 35 रन तक शुरुआती दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन रूट ने एक छोर पर डटकर खेलते हुए इंग्लैंड को जीत दिलाकर ही दम लिया।
आगे क्लिक कर जानें, सर्वाधिक पचासा लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में