मिचेल जॉन्सन की बाउंसर से बचने का असफल प्रयास करते विराट कोहली।
एडिलेड. कहते हैं एक हादसा आपकी जिंदगी बदल सकता है। बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की आकस्मिक मृत्यु कुछ वैसी ही घटना है ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए। पहले जहां कंगारू गेंदबाज बाउंसर से तिलमिलाए बल्लेबाज को उकसाने के लिए गाली-गलौंच करते थे, वहीं अब वे सांत्वना दिखाते नजर आ रहे हैं।
एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान
विराट कोहली का स्वागत बाउंसर गेंद से हुआ। ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिचेल जॉनसन ने विराट को पहली गेंद बाउंसर डालकर उन्हें डराने का प्रयास किया। बाउंसर डालने तक जॉनसन का एटीट्यूड आक्रामक कंगारू क्रिकेटर जैसा था, लेकिन जैसे ही गेंद विराट के सिर पर लगी वैसे ही जॉनसन के हाव-भाव बदल गए।
गेंद लगते ही बॉलर मिचेल जॉनसन समेत सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घबरा गए। उन्होंने तुरंत कोहली से पूछा कि वे ठीक हैं या नहीं।
विराट को गेंद लगने से जॉनसन हड़बड़ा गए। उनकी भावनाएं समझते हुए कप्तान माइकल क्लार्क ने उन्हें जाकर संभाला। क्लार्क ने जॉनसन की पीठ थपथपाई और उसे सांत्वना दी।
यह असर था गत 27 नवंबर को दुनिया की पिच से विदा हुए फिलिप ह्यूज का। ह्यूज ने भी एक घातक बाउंसर के कारण अपनी जान गंवाई थी। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी उस सदमे से पूरी तरह उबरी नहीं है।
अंपायर भी घबराए
गेंद
विराट कोहली के हेलमेट पर आगे की तरफ लगी थी। वे थोड़े से चौंक गए थे। उनकी हालत देख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तो घबराए ही, साथ ही अंपायर भी परेशान हो गए। उन्होंने कोहली से हालचाल पूछा और उसके बाद मैच को आगे बढ़ाया।
कप्तान माइकल क्लार्क ने भी कोहली के कंधे पर हाथ रख उनका हालचाल पूछा।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, विराट कोहली को बाउंसर लगते ही कैसे घबराए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी...