एडिलेड. विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट में सेंचुरी लगाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में सैकड़ा जमाने वाले वे महज चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बल्ले के कमाल से धुरंधर कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व दिग्गज
सौरव गांगुली को पीछे कर दिया।
सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में 84 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 10 नवंबर 2000 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहली बार कप्तानी संभाली थी।
महेंद्र सिंह धोनी ने 11 अप्रैल 2008 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहली बार कप्तानी की थी। कानपुर में हुए उस मैच में उन्होंने कुल 32 रन बनाए थे। हालांकि, डेब्यू टेस्ट के बाद धोनी ने लगातार पांच पारियों में हाफ सेंचुरी लगाई थी।
इंडिया के लिए कप्तानी डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे -
विजय हजारे - 164* रन - 2 नवंबर 1951 - बनाम इंग्लैंड, नई दिल्ली
सुनील गावसकर - 116 रन - 24 जनवरी 1976 - बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड
दिलीप वेंगसरकर - 102 रन - 25 नवंबर 1987 - बनाम
वेस्ट इंडीज, दिल्ली
विराट कोहली - 107 रन* - 11 दिसंबर 2014 - बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड
'कम ऑन!' के साथ सेंचुरी
कोहली ने अपनी सेंचुरी तक पहुंचने के लिए 12 चौके जड़े। उन्होंने 100वां रन भी बाउंड्री लगाकर पूरा किया। भारतीय पारी के 85वें ओवर में मिचेल मार्श की गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा।
सेंचुरी पूरी करते ही वे चिल्लाए, "कम ऑन!"।
आगे क्लिक कर पढ़िए, टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों ने अपने डेब्यू मैच में बनाए कितने रन