पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Warner Worst Virat Kohli Best Player In Ipl 6

दिल्ली के फिसड्डी... यही उड़वा रहे हैं अपनी टीम की खिल्ली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सबसे पिछड़ी हुई साबित हुई है। अब तक खेले 12 मैचों में से 9 मैच हार कर वह प्वाइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे पायदान पर है।
दिल्ली की टीम में महेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग, और डेविड वार्नर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। बॉलिंग अटैक में मॉर्ने मॉर्केल, आंद्रे रसेल और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज शुमार हैं। खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए बेस्ट ऑलराउंडर सर विवियन रिचर्ड्स मौजूद हैं। इन सबके बावजूद ये टीम हर मोर्चे पर मात खा रही है।
लगातार सात मैचों में हार का रिकॉर्ड बनाने वाली दिल्ली टीम की हालत बेहद खस्ता है। जैसे-तैसे टीम ने 12 में से तीन मैच तो जीते, लेकिन वे कभी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल नहीं हो पाए।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली का एक स्टार बेंगलुरु की टीम को बुलंदियों पर पहुंचा रहा है। अब वे दिन लद गए जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सिर्फ क्रिस गेल की पावर हिटिंग के सहारे मैच जीता करती थी। गेल को सपोर्ट करने वाले चार और सितारे बेंगलुरु के लिए साल परफॉर्म कर रहे हैं।
हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के सबसे फिसड्डी और बेंगलुरु के सबसे हिट खिलाड़ियों के आंकड़े।
आगे क्लिक कर जानिए, कौन हैं दिल्ली के जीरो और बेंगलुरु के हीरो...