(प्रैक्टिस सेशन के दौरान वेस्ट इंडीज के कप्तान दिनेश रामदीन (बाएं)।)
खेल डेस्क. वेस्ट इंडीज की टीम आज अपना 500वां टेस्ट मैच खेलेगी। महज 88 सालों में 500 मैच खेलने वाली वह दुनिया की पहली टेस्ट टीम है। कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड द्वारा 1974 में बनाए रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इंग्लैंड को अपना 500वां मैच खेलने में 97 साल का समय लगा था, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 500 मैच का आंकड़ा छूने के लिए 113 साल लगाए। वेस्ट इंडीज इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ते हुए महज 88वें साल में 500वां मैच
खेल रही है।
यह ऐतिहासिक मैच में ग्रॉस आइलेट में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। टेस्ट इतिहास में 500 मैच खेलने वाली वेस्ट इंडीज महज तीसरी टीम है। कैरिबियाई टीम के इस माइलस्टोन मैच में स्टार बैट्समैन क्रिस गेल शामिल नहीं होंगे। टीम की कप्तानी दिनेश रामदीन के हाथों में रहेगी।
24 साल बाद यह पहला मौका है जब कोई टीम 500 टेस्ट मैच का आंकड़ा छू रही है। इससे पहले यह कारनामा 26 दिसंबर 1990 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने किया था।
टेस्ट क्रिकेट में वेस्ट इंडीज का सफर इस प्रकार से रहा -
पहला मैच - 23 जून 1928
बनाम - इंग्लैंड
वेन्यू - लॉर्ड्स
पहली जीत - 21 फरवरी 1930
बनाम - इंग्लैंड
वेन्यू - जॉर्जटाउन
पहली विदेशी जीत - 27 फरवरी 1931
बनाम - ऑस्ट्रेलिया
वेन्यू - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
कुल मैच जीते - 162
कुल मैच हारे - 168
कुल मैच ड्रा - 168
कुल मैच टाई - एक
40 साल पहले इंग्लैंड ने किया था कारनामा
500 टेस्ट मैच खेलने का कारनामा सबसे पहले इंग्लैंड की टीम ने किया था। उसने 25 जुलाई 1974 को लीड्स में पाकिस्तान के विरुद्ध अपना 500वां मैच खेला। वह मैच ड्रा कर खत्म हुआ था। उस मैच में इंग्लैंड की कमान माइक डेनिस के हाथों में थी। उस लो स्कोरिंग मैच में एक भी शतक नहीं लगा था।
1990 में ऑस्ट्रेलिया बनी दूसरी टीम
26 दिसंबर 1990 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने 500वां टेस्ट मैच खेला। इंग्लैंड के खिलाफ उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 विकेट से जीती थी।
आगे क्लिक कर पढ़िए, फर्स्ट क्लास क्रिकेट से जुड़े रोचक फैक्ट्स...