पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Hughes Death, Sean Abbott Bowls Bouncer In First Over

मैदान पर लौटा ह्यूज को जानलेवा बॉल फेंकने वाला, फिर से डाला बाउंसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो - विकेट लेने के बाद उत्साहित सीन एबॉट।)
सिडनी. ऑस्ट्रेलियाई सीन एबॉट ने प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी कर ली है। न्यू साउथ वेल्स के स्टार बॉलर एबॉट ने शेफील्ड शील्ड मुकाबले के पहले ही ओवर में बाउंसर डाला। यह वही एबॉट हैं जिनके घातक बाउंसर की वजह से गत 27 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के होनहार बल्लेबाज फिलिप ह्यूज ने अपनी जान गंवाई थी।

एबॉट उस हादसे से काफी आहत थे। वे वापसी करने में भी हिचक रहे थे, लेकिन खुद ह्यूज के परिवार और साथी खिलाड़ियों द्वारा मिले हौसले व भरोसे की बदौलत वे मैदान में लौट आए।

5वीं गेंद बाउंसर

क्वींसलैंड के खिलाफ मुकाबले में 22 साल के एबॉट को मैच का 13वां ओवर डालने को मिला। उन्होंने शुरुआती चार गेंदें फुल लेंथ की रखीं और कोई रन नहीं बनने दिया। एबॉट की पांचवीं गेंद ने बल्लेबाज जो बर्न्स को चौंका दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि एबॉट बाउंसर गेंद डालेंगे। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ बाउंसर डाला जिससे बचने के लिए बल्लेबाज बर्न्स को नीचे झुकना पड़ा।
झटके दो विकेट
सीन एबॉट का कमबैक अच्छा रहा। उन्होंने मैच के पहले दिन टी-टाइम तक 36 रन के खर्च पर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
आगे क्लिक कर पढ़िए, ऑस्ट्रेलिया के वार्नर ने भी झेली बाउंसर