पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aiden Blizzard Hammered 78 Off 48 To Steal A Victory, Cape Cobras V Hobart Hurricanes, Champions League T20, Hyderabad

ब्लिजार्ड के ब्लास्ट से हेरिकेंस की जबरदस्त जीत, कोबराज को 6 विकेट से रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शॉट खेलते हुए ब्लिजार्ड।
हैदराबाद. एडन ब्लिजार्ड ने नाबाद 78 रन की तूफानी पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट हेरिकेंस को साउथ अफ्रीका के केप कोबराज के खिलाफ चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-बी मैच में छह विकेट से जबरदस्त जीत दिला दी। केप कोबराज ने हालांकि छह विकेट पर 184 रन का बडा स्कोर बनाया, लेकिन ब्लिजार्ड के ब्लास्ट से हरिकेंस ने 19 ओवर में ही चार विकेट पर 186 रन बनाकर मैच निपटा दिया।
एक ही ओवर में लगाया तीन छक्का
ब्लिजार्ड ने चार्ल लेंगवेल्ट के पारी के 19वें ओवर में तीन छक्के जडकर कोबराज को आखिरी ओवर में जाने का कोई मौका नहीं दिया। ब्लिजार्ड ने इस ओवर दूसरी, चौथी और छठी गेंद पर बेहतरीन छक्के जड़े। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन में चार चौके और पांच छक्के उडाए। ब्लिजार्ड ने जोनाथन वेल्स (नाबाद 17) के साथ पांचवें विकेट के लिए 65 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की।

कोबराज ने बनाए 184 रन
इससे पहले कोबराज ने 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। कोबराज की पारी में ओपनर रिचर्ड लेवी ने 30 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन, ओमफिले रमेला ने 11 गेंदों में 21 रन, डेन विलास ने 22 गेंदों में 25 रन, रोबिन पीटरसन ने 14 गेंदों में नाबाद 25 रन और वेर्नोन फिलेंडर ने 14 गेंदों में नाबाद 32 रन ठोके।
पीटरसन ने खेली 52 रन की पारी
कोबराज के छह विकेट 132 रन पर गिर चुके थे, लेकिन पीटरसन और फिलेंडर ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में चार ओवर में 52 रन ठोक डाले। पीटरसन ने दो चौके और एक छक्का तथा फिलांडर ने पांच चौके और एक छक्का उड़ाया। हेरिकेंस की तरफ से बेन हिल्फेनहास ने 49 रन पर दो विकेट और बेन लाफलिन ने 31 रन पर दो विकेट लिए।