मुंबई. सेकंड तेंडुलकर यानि कि अर्जुन इस समय कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। अर्जुन मास्टर ब्लास्टर स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के हाथों पुरस्कार दिया जाएगा।
अंबानी स्कूल की ओर से खेलेंगे
अर्जुन तेंडुलकर अंबानी ग्रुप के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से मास्टर ब्लास्टर स्कूल क्रिकेटर चैम्पियशिप में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट का दूसरा एडिसन है। इस प्रतियोगिता में मुंबई के कुल 102 स्कूल की 252 टीमें शामिल की गई हैं। अंडर-14 और अंडर-16 ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों में अयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में एक-एक गर्ल्स और ब्वॉयज खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा।
आसान नहीं होगा अर्जुन का रास्ता
जहां तक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर से पुरस्कार लेने का मामला है तो उनके बेटे अर्जुन के लिए यह आसान नहीं होगा। 20 सितंबर से शुरू हो रही इस स्पर्धा में सभी को इंटरनेशनल बॉलर की गेंदों को खेलना होगा, फिर कहीं जाकर बेस्ट प्लेयर का चयन किया जाएगा।
आगे क्लिक कर जानें, अर्जुन तेंडुलकर को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी