पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Australia Became Number One Again Edged Out India In ODI Rankings

इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया फिर बना नंबर वन, दूसरे नंबर पर खिसका भारत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क। पांचवें वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर न सिर्फ सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली बल्कि फिर से वनडे क्रिकेट का चैंपियन बन गया।
ताजा वनडे रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया की 17-17 रेटिंग है लेकिन प्वाइंट्स के आधार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए फिर एक नंबर की कुर्सी हासिल कर ली।
काफी लो स्कोरिंग लेकिन रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मामूली 5 रनों से मात देकर नंबर एक का ताज फिर से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें (पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से किया अंग्रेजों का सफाया)
भारत को न्यूजीलैंड संग ऑकलैंड में हुए सीरीज के तीसरे मैच का टाई रहने का खामियाजा रैंकिंग से भुगतना पड़ा।
भारत को फिर से नंबर एक स्थान पाने के लिए सीरीज में बचे दोनों मैचों में न्यूजीलैंड को हराना होगा।