पर्थ। पांच मैंचों की सीरीज में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 57 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो स्टोक्स रहे। जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 70 रन बनाए, फिर गेंदबाजी से कमाल करते हुए 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
स्टोक्स के अलावा बटलर ने भी इंग्लैंड की जीत में अहम रोल निभाया। बटलर ने 43 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान कुक ने 44, इयान बेल ने 55 और इयान मॉर्गन ने 33 रनों की पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 316 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड लगातार रिकॉर्ड 10वीं हार की बराबरी करने से भी बच गया। उसे पिछले साल घरेलू वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फॉल्कनर ने चार इंग्लिश खिलाड़ियों को आउट किया।
स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर शुरू से ही इंग्लिश गेंदबाज हावी रहे। सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने ठहर नहीं सका।
एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के विकेट अंतराल पर गिरते रहे दूसरी तरफ फिंच डटकर इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई करते रहे। मैच में फिंच ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 98 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। आउट होने से पहले फिंच ने 111 गेदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 108 रन बनाए।
फिंच के अलावा क्रिस्टेन ने 23, वेड ने 23, मैक्सवेल ने 26, शॉन मार्श ने 15, स्मिथ ने 19 और कप्तान बेली ने 11 रन बनाए।
इंगलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने 4, ब्रिसनेन ने 3, ब्रॉड ने 2 और बोपारा ने 1 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आउट किया।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखें मैच की खास तस्वीरें...