पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे स्मिथ, टीम में कई नए चेहरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिडनी. मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टीवन स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का कैप्टन बनाया गया है। भारत के खिलाफ 0-3 से टी20 सीरीज हारने के बाद फिंच को कप्तानी से हटा दिया गया है। हालांकि, वे वर्ल्ड कप टी में शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम सिलेक्टर्स ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं।
- वनडे के स्पेशलिस्ट विकेट कीपर मैथ्यू वेड को टीम से बाहर रखा गया है। वेड ब्रेड हेडिन के रिटायरमेंट के बाद से टीम का रेग्युलर चेहरा रहे हैं।
- उनकी जगह पीटर नेविल को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक एक भी इंटरनेशनल वनडे और टी20 मैच नहीं खेला है।
- सिलेक्टर रोड मार्श के अनुसार, इस टीम में लंबी बैटिंग लाइनअप है। हम इस टूर्नामेंट में देश के बेस्ट विकेटकीपर को खिलाना चाहते थे और वर्तमान में नेविल बिल्कुल फिट बैठते हैं।
- वहीं, स्पिनर एश्टन आगर की एंट्री भी सरप्राइज की तरह है जिन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।
- मैथ्यू वेड के अलावा, कैमरु बोयसे और नाथन लियॉन को भी टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीमः
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, एश्टन आगर, नाथन कोल्टर-नील, जेम्स फॉक्नर, एरॉन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोस हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, माशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर नेविल, एंड्रयू टाई, शेन वाटसन, एडम जेम्पा।
खबरें और भी हैं...