ओवल। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टेस्ट और वनडे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 13 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई।
इंग्लैंड की तरफ से रवि बोपारा ने अंत तक संघर्ष करते हुए जीत की उम्मीदें कायम रखीं। बोपारा ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद नाबाद 65 ठोके। बोपारा के अलावा रूट ने 32, हाल्स ने 22 और मॉर्गन ने 20 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कल्टर नील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 खिलाड़ियों को आउट किया। उनके अलावा हेनरिक्स ने 2, मुइरहेड और मैक्सवेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 213 रन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान बेली के फैसले को सही साबित करते हुए दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की।
106 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरने तक कैमरुन व्हाइट और एरोन फिंच ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चुके थे। व्हाइट ने 43 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन बनाए, जबकि फिंच ने 31 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। इसके अलावा मैक्सवेल ने 13 गेंदों में 20 रन, लिन ने 19 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए और कप्तान बेली ने 14 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।
शानदार बल्लेबाजी के लिए कैमरुन व्हाइट को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखें मैच के खास लम्हों की खास तस्वीरें...