पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

100वें टेस्ट में फ्लॉप मैक्कुलम, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को इनिंग और 52 रन से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलिंगटन. ब्रेंडन मैक्कुलम की विदाई सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने उसे एक इनिंग और 52 रन से करारी शिकस्त दी। टेस्ट में मैक्कुलम दोनों इनिंग्स (0 और 10 रन) में फ्लॉप रहे। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 20 फरवरी से खेला जाएगा। चौथे दिन हारी न्यूजीलैंड..
- चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम को पारी की हार बचाने के लिए 201 रन की जरूरत थी और उसके 6 विकेट बाकी थे।
- कीवी टीम को दिन का पहला झटका एंडरसन के रूप में लगा। वे 27 मिनट क्रीज पर टिके और 22 बॉल खेलकर भी खाता नहीं खोल सके।
- इसके बाद न्यूजीलैंड के दो और विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए।
- अंत में मार्क क्रेग और टिम साउदी ने 9वें विकेट के लिए 59 रन की पार्टनरशिप की।
- साउदी मात्र 2 रन से अपनी हाफ सेन्चुरी से चूक गए और इसके साथ ही न्यूजीलैंड की मैच बचाने की उम्मीद भी खत्म हो गई।
तीसरे दिन का खेल
- ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स (239 रन) के करियर की दूसरी डबल सेन्चुरी लगाई।
- ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 562 रन का विशाल स्कोर बनाया।
- न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 178 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।
- ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन जब दूसरे दिन के स्कोर 463/6 से आगे खेलना शुरू किया, तब वोग्स 176 और पीटर सिडल ने 29 रन पर थे।
मैच का स्कोरः
न्यूजीलैंडः 183 और 327 रन।
ऑस्ट्रेलियाः 562 रन।
खबरें और भी हैं...