पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Australia Won The One Day Series Against England

पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से किया अंग्रेजों का सफाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड। ओवल के मैदान पर लो स्कोरिंग लेकिन काफी रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें वनडे में 5 रन से हरा दिया। जीत की तरफ बढ़ती दिख रही इंग्लैंड की टीम 49.4 ओवरों में 212 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का 5-1 से सीरीज पर कब्जा हो गया।
मैन ऑफ मैच बने फॉल्कनर ने फॉल्कनर ने 27 रन बनाने के अलावा शानदार 2 विकेट भी झटके।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम शुरू से ही दबाव में दिखी। इंग्लैंड का पहला विकेट 6 ओवरों में जब स्कोर 23 रन था, इयान बेल के रूप में गिरा। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक 55 रन रूट ने बनाए। उनके अलावा कप्तान कुक और इयान मॉर्गन ने 39-39 रन और रवि बोपारा ने 25 रन बनाए। इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 8 बनाने थे जबकि उसका केवल एक विकेट शेष था। अंतिम विकेट के रूप में ट्रेडविल को शेन वॉटसन ने आउट कर चलता किया।
ऑस्ट्रेलियन बॉलर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को सीरीज में लगातार दूसरी बार जीतने से रोक दिया। मैके और नील ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि फॉल्कनर ने 2 और शेन वॉटसन ने 1 विकेट झटका।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम पर इंग्लिश गेंदबाज शुरू से हावी रहे। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना पाई।
पिछले मैच के शतकवीर एरोन फिंच को 7 रन के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बोल्ड कर पवेलियन की रहा दिखाई।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान बेली ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। उनके अलावा शॉन मार्श ने 36, वेड ने 31, फॉल्कनर ने 27, मैक्सवेल ने 22 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। जबकि जॉर्डन ने 2 और ब्रिसनेन ने एक खिलाड़ी को आउट किया।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखें मैच की तस्वीरें...