पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bad Day For Indian Cricket, India Loss 2 Series In Same Day

भारतीय क्रिकेट के लिए शर्मनाक रहा मंगलवार, एक ही दिन में गंवाई दो सीरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार का दिन काफी खराब रहा। मंगलवार भारत की दो राष्ट्रीय टीमों के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी। एक टीम विदेशी पिचों पर जूझते हुए शर्मनाक तरीके से मेजबानों के हाथों सीरीज हार बैठी, दूसरी टीम ने घरेलू पिच पर मेहमानों के हाथों सीरीज गंवा दी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत की उन दो टीमों की जो सीरीज हार चुकी हैं। भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज मेजबानों के हाथों 0-3 से गंवा बैठी। इतना ही नहीं, इस सीरीज से पहले भारत वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज था। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम सीरीज हारने के अलावा नंबर वन का ताज भी छिनवा बैठी।
दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदान पर सीरीज मेहमानों को हाथों 2-1 से सीरीज गंवा बैठी। तीसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें घर में सीरीज हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम....