पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bcci Gets Bangladesh Support On Newicc Structure

वर्ल्ड क्रिकेट के बिग-3 को चाहिए सिर्फ और एक वोट, बांग्लादेश भी माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाका। इंटरनेशनल क्रिकेट व्यवस्था में ढांचागत बदलाव को लेकर कई देशों का विरोध झेल रहे दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई को आखिरकार न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश का समर्थन भी मिल गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की ढांचागत व्यवस्था में बदलाव के भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
बांग्लादेश ने टेस्ट दर्जा नहीं घटाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के ढांचे में बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है । विश्व क्रिकेट के बिग-3 भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को संवैधानिक संशोधनों को पारित कराने के लिए अब एक वोट की जरूरत रह गई है। आइसीसी में नियमित फैसलों के लिए दो तिहाई, लेकिन संवैधानिक संशोधनों के लिए तीन-चौथाई बहुमत चाहिए होता है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा, हम टेस्ट क्रिकेट में टू-टियर सिस्टम के खिलाफ हैं, लेकिन कागज पर हमारी स्थिति स्वीकार कर ली है। टू-टियर सिस्टम के बाद आइसीसी रैंकिंग में 9वें और 10वें स्थान की टीमें 8 टॉप टीमों के ग्रुप से बाहर हो जाएंगी।
आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की दो दिवसीय बैठक के अंत में अध्यक्ष एलेन इसाक ने कहा है कि कार्यकारी बोर्ड आने वाली बैठकों में इन बदलाओं को मंजूरी देगा।
आगे क्लिक कर पढ़ें क्या है टू टियर सिस्टम...