पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BCCI Gets New Zealand Support On New ICC Structure

न्यूजीलैंड को दिखा 622 करोड़ रु. का फायदा, BCCI को माना 'BOSS'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलिंगटन. इंटरनेशनल क्रिकेट व्यवस्था में ढांचागत बदलाव को लेकर कई देशों का विरोध झेल रहे दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई को आखिरकार न्यूजीलैंड का समर्थन मिल गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की ढांचागत व्यवस्था में बदलाव के भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
NZC के आईसीसी में प्रतिनिधि मार्क स्नेडेन ने कहा कि उनके अनुसार नई व्यवस्था से न्यूजीलैंड को फायदा पहुंचेगा। एनजेडसी ने साथ ही उन आलोचनाओं से भी इनकार किया है जिसमें कहा गया था कि यह प्रस्ताव सर्वाधिक राजस्व वाले बीसीसीआई का आईसीसी को नियंत्रित करने का एक प्रयास है।
स्नेडेन ने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले काफी समय से भारत आईसीसी से बाहर रहकर काम करता रहा है। यह प्रस्ताव ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का एक प्रयास है भारत को आईसीसी की मुख्य व्यवस्था में वापिस लाने का।"
स्नेडेन ने साथ ही उम्मीद जताई कि यदि नया प्रस्ताव लागू होता है तो न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का राजस्व मौजूदा 5.2 करोड़ डॉलर से बढ़कर 7 से 10 करोड़ डॉलर (लगभग 622 करोड़ रु.) तक पहुंच जाएगा।
आगे क्लिक कर पढ़ें - टूर सिस्टम प्रोग्राम खत्म