पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BCCI Threatens To Pull Out Of ICC Champions Trophy 2013

इंडियन क्रिकेटर पर उठी उंगली... तो BCCI ने दे डाली इंटरनेशनल धमकी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का बहिष्कार करने की धमकी दी है। आईसीसी का यह प्रीमियर इवेंट 6 जून से इंग्लैंड में खेला जाना है।
बीसीसीआई के गुस्से के पीछे आईसीसी क्रिकेट कमेटी में पूर्व स्पिनर एल शिवरामाकृष्णन को शामिल किया जाना बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई पर भारतीय स्टार की नियुक्ति के लिए दबाव बनाने का संगीन आरोप लगा था। जबकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम मेय ने 10 में से 9 वोट हासिल किए थे और वे उस पोस्ट के क्लियर विनर थे।
फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन्स (फिका) ने टिम मेय को आईसीसी क्रिकेट कमेटी में शामिल न किए जाने के बाद यह गुहार लगाई थी कि उस चुनाव को आईसीसी के एथिक्स ऑफिसर के समक्ष जांच के लिए रखा जाए। बीसीसीआई को फिका की इस अपील पर आपत्ति है।
टिम मेय फिका के अध्यक्ष हैं।
बीसीसीआई इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर होने पर विचार कर रही है।