फोटो: पत्नी प्रिया के साथ क्रिकेटर बालाजी।
खेल डेस्क. पाकिस्तान में चमकने वाले सितारों की तब भी बात होती है तो सचिन और सहवाग जैसे बड़े नामों के बीच एक नाम भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी का भी विशेष रूप से आता है। 2003-04 के दौरान उनके कमाल पर पाकिस्तानी लड़कियां जान छिड़कती थीं। सिर्फ पांच मैचों की सीरीज के दौरान स्टेडियम में कई लड़कियों के हाथों में '
Will you marry me' का टैग दिखा था। यह अलग बात है कि बाला जी ने मॉडल प्रिया थलूर से शादी की।
> लक्ष्मीपति बालाजी का का जन्म 27 सितंबर, 1981 को चेन्नई में हुआ था। वे प्रशंसकों के बीच नायडू के नाम से भी जाने जाते हैं।
पांच मैचों की सीरीज का नया हीरो
2003-04 के दौरान
टीम इंडिया पाकिस्तान गई थी। उस समय
सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे। भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच अपने आप में रोमांचक होता है। किसी खिलाड़ी का हीरो और जीरो बनना मैच में किए गए प्रदर्शन के आधार पर प्रशंसकों के द्वारा निर्धारित किया जाता है। उस दौरान बात ही अलग हो गई थी, पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन से बालाजी ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान सभी का मन मोह लिया था।
'बैट तोड़ छक्का' और 'घायल' हुईं लड़कियां
वनडे सीरीज का पांचवां मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 24 मार्च को खेला गया था। बालाजी ने मैच में शोएब अख्तर पर एक छक्का लगाया था। जब वे हुक कर रहे थे तो गेंद के साथ बैट भी टूटकर गिर पड़ा। अपनी बहु प्रसिद्ध मुस्कान बिखेरते हुए बालाजी गेंद और बैट दोनों ओर रुक-रुककर देख रहे थे। स्टेडियम में बालाजी-बालाजी गूंज रहा था। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तानी लड़कियों के जुबान पर सिर्फ बालाजी का ही नाम था।
परवेज मुशर्रफ भी थे मौजूद
पाकिस्तान की हार के साक्षी तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी थे। इंजमाम हल हक की कप्तानी में इससे बड़ी हार नहीं रही होगी उस समय। अपने ही देश के राष्ट्रपति के सामने हार और विदेशी टीम के खिलाड़ी की जय-जयकार, शायद इंजमाम ने कभी इस बारे में नहीं सोचा था।
श्रीनिवासन-श्रीकांत-बद्रीनाथ पहुंचे थे शादी में
भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने मॉडल प्रिया थलूर के साथ सितंबर, 2013 को शादी की थी। ज्यादातर क्रिकेटर अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनके
विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके। हालांकि चेन्नई के मुरली विजय, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और अनिरुद्ध श्रीकांत बधाई देने के लिए पहुंचे। समारोह में पहुंचने वाली सबसे चर्चित हस्ती भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन रहे।
आगे क्लिक कर देखें, बालाजी और प्रिया थलूर की कुछ चुनिंदा तस्वीरें