आईपीएल-6 के लीग मैच अब आखिरी दौर में पहुंच चुके हैं। टूर्नामेंट के शुरू में यह माना जा रहा था कि किसी भी टीम के लिए 18 प्वाइंट्स उसे प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए काफी होंगे लेकिन अब गिने चुने मैच शेष हैं उसके बाद भी प्वाइंट्स टेबिल पर टीमों की पोजीशन रोजाना बदल रही है।
इस आईपीएल में अब तक शिल्पा शेट्टी की टीम राजस्थान रॉयल्स ने शानदार किया है। अब तक राजस्थान 14 मैचों में 10 जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबिल में तीसरा स्थान पर बनी हुई है। हालाकि टेबिल में मुंबई और चेन्नई भी दस जीत और 20 प्वाइंट ले राजस्थान के बराबर हैं लेकिन रन रेट के आधार पर राजस्थान तीसरे स्थान पर है।
राजस्थान अब तक अपने होम ग्राउंड जयपुर पर सात मैच खेला है और सातों में ही उसे जीत हासिल हुई है। अब उसे दो मैच मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ उनके ही होम ग्राउंड पर खेलने हैं।
ऐसे में जब वानखेड़े में मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच हुआ तो शिल्पा की टीम का एक खास खिलाड़ी यहां मौजूद था। माना जा रहा है कि राजस्थान टीम मैनेजमेंट ने विरोधी टीम और कमजोरियों को जानने के लिए इस खिलाड़ी का इस्तेमाल एक जासूस की तरह किया।
क्या है यह मामला और किस तरह कराई राजस्थान ने सचिन की मुंबई और शिखर की हैदराबाद टीम की जासूसी, जानिए आगे की तस्वीरों में...