पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Brendon McCullum Out For Duck After Becoming First To Play 100 Consecutive Tests Since Debut

100वें टेस्ट में मैक्कुलम जीरो पर आउट, न्यूजीलैंड 183 रन पर सिमटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलिंगटन. कीवी कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने लगातार 100वां टेस्ट खेल कर अपने देश के लिए नया रिकॉर्ड जरूर बनाया लेकिन वे स्वयं शून्य पर और पूरी टीम 183 रन पर सिमट गई। पहले क्रिकेट टेस्ट का पहला दिन बॉलर्स के नाम रहा। शुक्रवार को कुल 13 विकेट गिरे...
- ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में तीन विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं।
- उस्मान ख्वाजा ( 57*) और वोग्स (7*) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
- टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
- न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत ही काफी खराब रही और उसने 97 रन तक अपने सात विकेट गंवा दिए।
- लाथम छह रन बनाकर हेजलवुड का पहला शिकार बने तो ओपनर मार्टिन गुप्तिल 18 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे।
खबरें और भी हैं...