पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Champions League Kkr Captain Gautam Gambhir Latest News In Hindi

KKR के कप्तान गौतम हुए 'गंभीर', कहा- 'किंग' खान को देंगे जीत का तोहफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: शाहरुख खान और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर
हैदराबाद. कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर चैम्पियंस क्रिकेट लीग को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल उनका लक्ष्य केवल चैम्पियंस लीग टी-20 का खिताब जीतना है और इससे कम कुछ भी नहीं। वह मुंबई इंडियंस की तरह एक वर्ष में ही आईपीएल और चैम्पियंस लीग दोनों जीतना चाहते हैं। यह शाहरुख के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
दो बार आईपीएल जीत चुका है केकेआर
गंभीर ने ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को होने वाले केकेआर के पहले मैच से पूर्व कहा, "हम चैम्पियंस लीग को लेकर उत्साहित हैं। हम दो बार आईपीएल के विजेता रहे हैं। इसी बात से हमारा भरोसा खिताब जीतने को लेकर और बढ़ा है।" उन्होंने कहा, "हमने चैम्पियंस लीग में इससे पहले बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। इसलिए इस बार हमारा लक्ष्य अच्छा खेलना और खिताब तक पहुंचना है। हम अपना पूरा ध्यान इसी पर लगा रहे हैं।"
गंभीर को सता रहा ये डर
गंभीर ने कहा, "चैम्पियंस लीग टूर्नामेंट आईपीएल से काफी अलग है क्योंकि यदि आप शुरुआती मैच हारे तो आपके पास वापसी करने का कोई मौका नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि हमारी टीम शुरुआत से बढ़त बनाकर खेले।" उन्होंने आगे कहा, "हम किसी एक टीम को अपने लिए चुनौती नहीं मान रहे हैं, बल्कि हमारे लिए प्रत्येक टीम के खिलाफ खेलना और जीतना अहम है। हमें बिल्कुल सटीक प्रदर्शन करना होगा और शुरुआत से ही बढ़त बनाकर चलना होगा।"
शाकिब और मोर्कल नहीं हैं साथ
साथ ही उन्होंने कहा कि शाकिब अल हसन और मोर्न मोर्कल की अनुपस्थिति में अन्य खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
आगे क्लिक कर देखें, हैदराबाद पहुंचे खिलाड़ियों तस्वीरें जरा हटके