पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Champions League T20: Kolkata Knight Riders To Face Chennai Superkings

CLT20: चैम्पियन कोलकाता से भिड़ेंगे चेन्नई सुपरकिंग्स, धोनी बनाम गंभीर होगा मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. चैम्पियंस लीग टी-20 का असली रोमांच आज से हैदराबाद में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले से शुरू होगा। दोनों टीमों के कप्तानों के बीच मुकाबला देखने लायक रहेगा। गंभीर एक ओर आक्रामक कप्तानी में विश्वास रखते हैं, वहीं धोनी अपने कूल माइंड के लिए मशहूर हैं। दोनों के बीच कप्तानी के साथ ही बल्ले की टक्कर भी देखने को मिल सकती है।
चेन्नई रहा है हावी
आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स का कोलकाता नाइटराइडर्स पर रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 14 मैचों में से 9 में चेन्नई ने जीत दर्ज की है, वहीं कुल पांच बार केकेआर मैच जीत पायी है। चैम्पियंस लीग टी-20 में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।
धोनी हैं गंभीर पर भारी

चेन्नई बनाम कोलकाता मैच को धोनी बनाम गौतम गंभीर के रूप में भी देखा जा रहा है। धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे जरूर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे कोलकाता के कप्तान पर भारी पड़ सकते हैं। धोनी ने हाल ही में संपन्न हुए इंग्लैंड टूर पर अपने बल्ले की धार दिखाई। उन्होंने टेस्ट सीरीज में 4 हाफ सेंचुरी समेत 10 पारियों में 349 रन बनाए। उनका हाई स्कोर 82 रन का रहा। उसके बाद वनडे सीरीज में भी उन्होंने पहले मैच में 53 रन की अहम पारी खेली।
वहीं, दूसरी तरफ गौतम गंभीर के अंदर कंसिस्टेंसी की कमी है। उन्होंने प्रैक्टिस मैच में हाफ सेंचुरी जरूर लगाई, लेकिन मुश्किल से मिले टेस्ट टीम के मौके को वे भुना नहीं सके। आईपीएल-7 में कोलकाता की जीत में भी गंभीर का कुछ खास रोल नहीं रहा। वे रन बनाने के मामले में काफी पीछे रहे।
आईपीएल-7 में दोनों का प्रदर्शन इस प्रकार से रहा -
महेंद्र सिंह धोनी गौतम गंभीर
मैच 16 16
रन 371 335
एवरेज 74.20 22.33
हाई स्कोर 57* 69
50 1 3
ओपनर होने के बावजूद गंभीर धोनी से अधिक रन नहीं बना सके।
चेन्नई के ये दो धुरंधर भी होंगे खतरा
कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने चेन्नई सुपरकिंग्स के तीन धुरंधर मुश्किलें खड़ी करेंगे। सबसे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केकेआर के लिए बड़ी चुनौती होंगे। धोनी से पहले चेन्नई टीम के बैट्समैन ब्रेंडन मैक्कुलम और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ा सकते हैं।
लाहौर लायंस की एंट्री ने बनाया टूर्नामेंट को रोमांचक

पाकिस्तानी टीम लाहौर लायंस के जुड़ने के बाद टूर्नामेंट का रंग थोड़ा अलग-सा हो चुका है। अब टूर्नामेंट में इंडिया बनाम पाकिस्तान मैचों जैसा रोमांच भी देखने को मिलेगा। मुंबई इंडियंस के बाहर होने से भारतीय फैन्स को झटका जरूर लगा, लेकिन पाकिस्तानी टीम के आने से रोमांच दोगुना होने की खुशी भी बढ़ी है।

आगे क्लिक कर पढ़िए, चेन्नई के कप्तान धोनी, बैट्समैन मैक्कुलम और ऑलराउंडर जडेजा कैसे पड़ेंगे भारी...