पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Change In Battining Order Does Not Work For Rajasthan

मिस्टर कूल कर चुके थे तीन बड़ी गलतियां, खिसियाए वॉटसन ने अश्विन पर निकाली खीझ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान ने चेन्नई की दमदार टीम को आसानी से हराकर प्लेऑफ में स्थान लगभग पक्का कर लिया है। इस जीत के साथ ही अपने होमग्राउंड पर राजस्थान ने लगातार सात जीत हासिल कर अपराजेय रहने के सिलसिले को बरकरार भी रख लिया।
हैदराबाद को उनके ही घर में धो कर आई धोनी की टीम जयपुर में रंग में दिखाई नहीं दी। हसी और विजय से अच्छी ओपनिंग मिलने के बाद भी धोनी की सेना केवल 141 रन ही बना सकी।
हालाकि धोनी के बॉलर्स ने इस लक्ष्य को बचाने का भरसक कोशिश भी की और दूसरी पारी का आधा खेल होने तक वे इसमें सफल भी दिख रहे थे लेकिन शेन वॉटसन के साथ स्टुअर्ट बिन्नी ने धमाकेदार पारियां खेल धोनी के अरमानों पर पानी फेर दिया।
हालाकि इस मैच में अब तक अपनी कप्तानी से दिग्गज टीमों का पसीना निकाल चुके राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ तीन बड़ी चूक कर गए थे और ये चूक भारी भी पड़ रही थीं लेकिन शेन वॉटसन की पारी ने इन गलतियों पर पर्दा डाल दिया।
आखिर क्या हुई थी राहुल द्रविड़ से गलतियां और किस तरह वॉटसन ने फिर निकाली खिसियाहट, जानिए आगे की तस्वीरों...