(क्रिस गेल कैरिबियन प्रीमियर लीग के दौरान। - फाइल फोटो)
नई दिल्ली. वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर क्रिस गेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंडिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाले
वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कैरिबियाई टीम 8 अक्टूबर से कोच्चि में होने वाले मुकाबले से सीरीज का आगाज करेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीनों से गेल लगातार पार्टियों में व्यस्त हैं। कभी वे अपने रेस्तरां में पार्टी करते हैं तो कभी किसी ब्यूटी पेजेंट की शोभा बढ़ाते हैं।
वेस्ट इंडीज टीम के सिलेक्टर्स ने चोट का हवाला देते हुए गेल को 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है। टीम में बैट्समैन मार्लन सैमुअल्स, ड्वेन स्मिथ और गेंदबाज जेरॉम टेलर की वापसी हुई है। टेलर चार साल बाद टीम में लौट रहे हैं।
गेल के अलावा टीम में किर्क एडवर्ड्स और खब्बू स्पिनर निकिता मिलर को स्थान नहीं मिला है।
इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित कैरिबियाई टीम इस प्रकार से है -
ड्वेन ब्रावो (कप्तान), डैरेन ब्रावो, जेसन होल्डर, लियॉन जॉनसन, सुनील नारायण, कीरॉन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, केमार रोच, आंद्रे रसैल, डैरेन सैमी, मार्लन सैमुअल्स, लेंडल सिमंस, ड्वेन स्मिथ और जेरॉम टेलर।
खेल से ज्यादा मस्ती पर ध्यान
क्रिस गेल के चोटिल होने के पीछे उनकी लाइफस्टाइल को कारण माना जा सकता है। गेल अक्सर दोस्तों संग लेट नाइट पार्टीज में व्यस्त रहते हैं। यही नहीं, वे शराब के साथ-साथ सिगार पीने से भी परहेज नहीं करते।
उनकी इस लाइफस्टाइल की झलक उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर देखी जा सकती है।
आगे क्लिक कर देखिए, क्रिस गेल की पार्टियों से भरी लाइफस्टाइल