(क्रिस केयन्स और उनकी पत्नी मेल। - फाइल फोटो)
वेलिंगटन. कभी हीरा व्यापारी रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर क्रिस केयन्स को मैच फिक्सिंग के दाग से अपना नाम हटाने के लिए बस अड्डों की सफाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मैच फिक्सिंग मामले के कारण उनके कानूनी खर्चे बढ़ गए हैं और पैसे की पूर्ति करने के लिए केयन्स को सड़कों पर जाकर काम मांगना पड़ा।
44 वर्षीय केयन्स को ऑकलैंड काउंसिल ने नौकरी दी है। इसके तहत उन्हें ट्रक चलाना पड़ता है और शहर के बस अड्डों पर पानी की बौछारें करनी होती हैं। इस नौकरी से उन्हें 17 डॉलर प्रति घंटा मिलते हैं।
आगे क्लिक कर पढ़िए, केयन्स के सिर पर है चार बच्चों की जिम्मेदारी भी