पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुछ इस तरह हुई थी इरफान-सफा की वेडिंग सेरेमनी, सामने आईं PHOTOS

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान की वेडिंग की नई फोटोज सामने आई हैं। इसमें वे पत्नी सफा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 4 फरवरी को उन्होंने भारतीय मूल की सऊदी अरब की मॉडल सफा मिर्जा से जेद्दा में निकाह कर लिया था। इस इवेंट को उन्होंने मीडिया से दूर रखा था। सफा के साथ इरफान की फोटो हुईं वायरल....
- इरफान और सफा के निकाह को 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन पहली बार साथ में इनकी कन्फर्म फोटोज सामने आई हैं।
- इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में इरफान के साथ नजर आ रही लड़की को सफा बताया जा रहा था।
दुबई में हुई थी इरफान से मुलाकात:
- इरफान के परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो सफा और इरफान की मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही।
- आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने जेद्दा भी गया था।
- निकाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है। परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इरफान व सफा की शादी का रिसेप्शन आगामी मार्च महीने में वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस में होगा।
इरफान से 10 साल छोटी हैं सफा...

- सफा जेद्दा में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं।
- सफा मिर्जा की बर्थ डेट 28 फरवरी, 1994 है, जबकि इरफान की 27 अक्टूबर, 1984।
- 21 वर्षीय सफा गल्फ कंट्रीज में एडिटोरियल मॉडल के रूप में मिडिल ईस्ट में फेमस हैं।
- वे फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह बना चुकी हैं।
- फिलहाल जेद्दा में एक पीआर फर्म में काम करती हैं।
- सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट हैं और वह जेद्दा के अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्कूल से पढ़ी हैं।
खबरें और भी हैं...