(मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ।)
अजमेर.
टीम इंडिया के स्टार फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ यहां अजमेर शरीफ की दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे। उन्होंने दरगाह पर पहुंचकर अपनी तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट की है।
शमी ने हाल ही में संपन्न हुए इंग्लैंड टूर पर अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ
वनडे सीरीज में 19.00 के औसत से 8 विकेट झटके। उसके बाद हुए इकलौते टी-20 मुकाबले में उन्होंने 38 रन के खर्च पर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
शमी महज एक साल के वनडे करियर में 58 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने गत 5 मार्च को इंडिया के लिए सबसे तेज 50 वनडे विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। 29 या उससे कम
वनडे मैच खेलते हुए 50 विकेट लेने वाले वे महज दूसरे भारतीय बने। उन्होंने जुलाई 2005 में इरफान पठान द्वारा बनाए 31 वनडे मैचों में 50 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा। इंडिया के लिए शमी से तेज 50 वनडे विकेट सिर्फ अजित आगरकर ने झटके हैं, जिन्होंने यह कारनामा करने के लिए कुल 23 वनडे का समय लिया था।
अपनी इन्हीं उपलब्धियों के लिए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करने के लिए वे अपनी शरीक-ए-हयात संग दरगाह पहुंचे।
शमी ने इसी साल गत 6 जून को मुरादाबाद में हसीन जहां संग निकाह किया।
खिलाड़ियों की आस्था से जुड़ा है अजमेर शरीफ
अजमेर शरीफ की दरगाह पर सिर्फ मुस्लिम क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि
विराट कोहली,
युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना जैसे अन्य धर्मों के खिलाड़ी भी आस्था रखते हैं। श्रीलंका व पाकिस्तान के खिलाड़ी भी अजमेर शरीफ की दरगाह पर अपनी हाजिरी लगा चुके हैं।
आगे क्लिक कर देखिए, अजमेर शरीफ में कौन-कौन से खिलाड़ियों ने टेका है माथा...