पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cricketer Parvez Rasool Trapped In Jammu Floods

जम्मू में बाढ़ : लकी बैट बचाने के लिए गले तक गहरे पानी में उतरे परवेज रसूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(परवेज रसूल - फाइल फोटो)
अनंतनाग. जम्मू और कश्मीर में आई भयानक बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक कहर से भारतीय क्रिकेटर परवेज रसूल भी बच नहीं सके। वे पूरे 11 दिन तक बाढ़ के कारण अपने ही घर में फंसे रहे। एक ओर जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए जूझ रहे हैं, वहीं रसूल ने खुद को खतरे में डालकर अपने लकी बैट और क्रिकेट किट को बचाया।

टीम इंडिया में जगह बनाकर इतिहास रचने वाले रसूल की क्रिकेट के प्रति दीवानगी बाढ़ का पानी भी नहीं रोक सका। उन्होंने मीडिया से बातचीत कर बाढ़ के दौरान आई मुसीबतों की दास्तां सुनाई।

रसूल ने बताया, "मैं और मेरा परिवार 11 दिनों तक बाढ़ के कारण तक समाज और दुनिया से दूर रहा। न कोई फोन काम कर रहा था ना ही हमारे पास इंटरनेट की सुविधा थी। हम बस जैसे-तैसे घर की पहली मंजिल पर अपना गुजारा कर रहे हैं। बीच में ऐसी खबरें भी आईं कि हमारा परिवार लापता है, लेकिन मैं अपने दोस्तों और परिजनों को बताना चाहता हूं कि हम सुरक्षित हैं।"

परिजनों को अपने सुरक्षित होने की खबर देने के लिए परवेज ने घर से दो किलोमीटर दूर आकर फोन किया।

परवेज ने बताया, "हमारे घर का निचला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया था। हम पहली मंजिल पर रह रहे हैं। जैसे ही ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरा मुझे याद आया कि कार में मेरा फेवरेट बल्ला और क्रिकेट किट रखी है। मेरी मां खतरे को भांपते हुए मेरे नीचे जाने के खिलाफ थीं, लेकिन मैं जिद करके बल्ला लेने गया। पानी का स्तर मेरे गले तक था, लेकिन मैंने कोशिश कर अपना बल्ला और क्रिकेट किट को निकाल लिया।"

नहीं रहना चाहते क्रिकेट से दूर

परवेज अब जल्द से जल्द क्रिकेट प्रैक्टिस में जुटना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह महज पहला मौका है जब वे दो हफ्तों तक क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नहीं गए।

जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट टीम के कप्तान परवेज ने इसी साल टीम इंडिया में वनडे डेब्यू किया है। 25 साल के ऑफ स्पिनर परवेज ने ढाका में 15 जून 2014 को हुए वनडे मैच में दो विकेट चटकाए।

परवेज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 84 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में उनके परफॉर्मेंस ने उन्हें टीम इंडिया में आने का मौका दिलवाया। वे जिम्बाब्वे टूर पर भी गए थे, लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका।

लगा था आतंकवादी होने का आरोप

2009 की चैम्पियंस लीग टी-20 के दौरान रसूल को बेंगलुरु पुलिस ने आतंकवादियों से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने पुलिस के कुत्तों द्वारा बैग की तलाशी दिलवाने से मना कर दिया था। बाद में पता चला कि रसूल सिर्फ बैग में कुरान होने की वजह से कुत्तों को पास आने से रोक रहे थे।
आगे क्लिक कर देखिए, रसूल और उनके परिवार की तस्वीरें