(वार्न द्वारा पोस्ट की गई उनकी दोनों बेटियों की तस्वीर जिस पर 11:11 का अंक लिखा है।)
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न आजकल एक अंक से काफी परेशान हैं। उनकी परेशानी है उनकी घड़ी। वे जब भी समय देखते हैं उन्हें फोन में 11:11 का समय दिखता है। वार्न ने अपनी समस्या सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की है।
उल्लेखनीय है कि वार्न ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि
सचिन तेंडुलकर उन्हें सपने में आकर डराते हैं। उन्हें ऐसे सपने आते हैं कि सचिन उनकी बॉलिंग पर बेधड़क रन बना रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने उस बयान को मजाक बताकर टालने का प्रयास किया था।
वार्न क्रिकेट वर्ल्ड के उन गेंदबाजों में शुमार हैं जिनकी स्पिन से दिग्गज बल्लेबाज भी डरा करते थे। उन्होंने अपने करियर में 708 टेस्ट और 293 वनडे विकेट झटके।
पूर्व अंपायर शेपर्ड को था 111 का डर
क्रिकेट वर्ल्ड के सितारे अंकों से अक्सर खौफ खाते हैं। वार्न खेल छोड़ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद एक ही अंक को बार-बार देखकर वे भयभीत हो गए हैं। अंकों से डरने के मामले में वार्न अकेले नहीं। पूर्व अंपायर डेविड शेपर्ड भी 111 अंक से डरते थे। वे स्कोरबोर्ड पर इस नंबर के आते ही वे अपना एक पैर ऊपर करके खड़े हो जाते थे। यही नहीं, महीने की 13 तारीख को यदि शुक्रवार पड़ता तो वे अपनी उंगली से माचिस की तीली बांधकर ही घर से निकलते थे।
आगे क्लिक कर पढ़िए, किस क्रिकेट सितारे के परफॉर्मेंस में लकी रहा कौन सा नंबर...