फोटो: पत्नी कोमल खान के साथ शोहेल तनवीर।
खेल डेस्क. बड़ी धूमधाम से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोहेल तनवीर की बारात 10 अक्टूबर, 2011 को मेडिकल स्टूडेंट कोमल खान के घर पहुंची। घराती-बाराती और खुद तनवीर उस वक्त चौंक गए, जब वहां उनकी पहली पत्नी नौशीन आगा भी आ धमकी। तनवीर पहले से शादीशुदा हैं, यह बात सिर्फ तनवीर और उनके कुछ घर के सदस्यों को ही पता थी। बात यहीं नहीं समाप्त हुई नौशीन ने तनवीर को एक बेटी का पिता भी होने का दावा किया।
सबके सामने हुआ खुलासा तो मानना पड़ा
12 दिसंबर, 1984 को पंजाब के रावलपिंडी में जन्मे शोहेल तनवीर ने भरी महफिल में न केवल शादी की बात स्वीकर की, बल्कि उन्होंने उसकी बेटी का बाप होने का भी दावा मान लिया। हालांकि उन्होंने उस समय उन्होंने नौशाीन को तलाक देने बात भी कही। तनवीर ने कहा, "हां, यह बात सही है। वह मेरी पहली पत्नी है। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है। नौशीन को जल्द ही तलाक के पेपर मिल जाएंगे।"
पहली पत्नी ने किया ये खुलासा
नौशीन ने बताया कि तनवीर से वह पहली बार एक पार्टी में मिली थी, जिसमें तनवीर अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ। वहीं से तनवीर और नौशीन के बीच अफेयर शुरू हुआ। धीरे-धीरे अफेयर निकाह तक पहुंचा। उन दोनों के निकाह में परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।
मेडिकल स्टूडेंट से हुआ प्यार
क्रिकेट में आने के बाद तनवीर एक सेलिब्रिटी हो गए। अब पहले जैसा मामला नहीं रहा। इसी दौरान तनवीर की मुलाकात मेडिकल स्टूडेंट कोमल खान से हुआ। दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे। कुछ ही समय में निकाह की घड़ी भी आ गई। यहां नौशीन तो आई, लेकिन वह निकाह रुकवाने में कामयाब नहीं हो सकी। हांलाकि इसका खुलासा नहीं हुआ कि कोमल क्रिकेटर पति तनवीर के पहली शादी के बारे में जानती थी या नहीं।
आगे क्लिक कर देखें, शोहेल तनवीर और कोमल खान की चुनिंदा तस्वीरें