पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Birthday SPL: Cricketer Yuvraj Singh And His Girlfriend

किम शर्मा से लिपाक्षी तक, इन स्टाइलिस्ट स्टार्स से जुड़ चुका है युवी का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: किम शर्मा और युवराज सिंह
खेल डेस्क. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह क्रिकेट के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट करियर के इतर उनका नाम कभी मॉडल एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ जुड़ा तो कभी बॉलीवुड हेयर स्टाइलिस्ट लिपाक्षी के साथ। उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट में आंचल शर्मा और नेहा धूपिया भी शामिल हैं, हांलाकि सच्चाई क्या रही यह कहना मुश्किल है।
कुछ माह पहले ही एक अंग्रेजी अखबार के अफेयर के खुलासे पर युवराज गुस्सा हो गए थे और ट्विटर पर रिपोर्ट का कड़े शब्दों में खंडन किया था। आज, 12 दिसंबर (1981) अपना 33वां जन्मदिन मना रहे युवराज ने ट्विटर पर लिखा था, "एक बार फिर मीडिया वालों ने मेरा नाम एक दोस्त के साथ जोड़ा है। पिछली बार जब इन्होंने यह गलती की थी तब इन्हें माफीनामा छपवाना पड़ा था। मेरी रिक्वेस्ट है, खबर लिखने से पहले फैक्ट्स जाने लें। लिपाक्षी मेरी अच्छी दोस्त हैं और मेरे साथ बतौर हेयर स्टाइलिस्ट काम करती हैं।"

इनसे जुड़ चुका है युवी का नाम
युवराज का नाम कई मॉडल्स के साथ जुड़ चुका है। किम शर्मा कभी मीडिया की हॉट टॉपिक रहा करती थीं। उनके बाद आईपीएल-2013 के दौरान जब युवी आंचल कुमार के साथ पार्टियों में दिखाई दिए तो उनके साथ नाम जोड़ा गया। हालांकि किम शर्मा की तरह आंचल कुमार की कहानी अधिक दिनों तक नहीं चली। वे जल्द ही अलग हो गए। उनकी पहली गर्लफ्रेंड रहीं किम शर्मा और सबसे चर्चित गर्लफ्रेंड रहीं आंचल कुमार अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, लेकिन युवी अब तक कुंवारे हैं। युवी का नाम नेहा धूपिया और गिजले ठकराल के साथ भी जोड़ा गया।

आगे क्लिक कर देखिए, युवराज सिंह और उनकी महिला दोस्तों की तस्वीरें...