पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dhoni Said Because Of Lost Series Against NZ Is Poor Performance Of Pacer

आंकड़ों से विपरीत बोले कैप्टन धोनी, 'पेसर के फ्लॉप शो से हारे सीरीज'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क। पूरी सीरीज में टीम के तेज गेंदबाजों का बचाव करने वाले धोनी को अब अचानक ही ऐसा क्यों लगने लगा कि सीरीज तेज गेंदबाजों के प्लॉप शो की वजह से हारे हैं। जबकि आंकड़े दर्शाते हैं कि किस तरह से सीरीज में गेंदबाज (चाहे वह स्पिन हो या फिर पेस) और बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद कहा कि वे सीरीज तेज गेंदबाजों की वजह से ही हारे हैं। चौथे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से सीरीज गंवा बैठी और विदेशी धरती पर टीम इंडिया लगातार दूसरी सीरीज गवां बैठी।
मैच के बाद कप्तान ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हमारी गेंदबाजी काफी निराशाजनक थी। यह ऐसा विकेट था जिस पर आप शार्ट और वाइड गेंद फेंकना नहीं चाहेंगे। मुझे लगता है कि हमने नई गेंद और फिर पुरानी गेंद के साथ लगातार ऐसा किया। मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों ने काफी रन दिए। स्पिनरों का बचाव करते हुए धोनी बोले कि उन्होंने सही क्षेत्रों में लाइन लेंग्थ से गेंदबाजी की।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर पढ़िए क्या सीरीज हारने का कारण सिर्फ तेज गेंदबाजी रही...