लखनऊ. भारत में यंग क्रिकेटर्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका घरेलू टूर्नामेंट से ज्यादा आईपीएल में मिलता हैं। ये कहना है पूर्व इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजरुददीन का। यहां डॉ शकुंतला मिश्रा विजुवली इंपेयरड क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए अजहर ने आंख पर पट्टी बांधकर क्रिकेट भी खेला। कौन-सा आईपीएल प्लेयर है अजहर का फेवरेट...
- आईपीएल से खिलाड़ी के टैलेंट को प्लेटफॉर्म मिलता है जिसे पूरी दुनिया देखती है।
- यह पूछने पर कि वह किस आईपीएल प्लेयर को पसंद करते हैं, अजहर ने मुंबई इंडियंस के प्लेयर मनीष पांडे का नाम लिया।
- उन्होंने कहा मनीष अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और फिर 2008 में मुंबई इंडियंस से आईपीएल में आए।
- इसके बाद उनके टैलेंट को सबने देखा और आज वे इंटनेशनल क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं।
- मनीष आलराउंडर है और वे उसके गेम से काफी इम्प्रेस्ड हैं।
धोनी ने जल्दबाजी में लिया रिटायरमेंट
- मोहम्मद अजरुददीन ने धोनी के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर कहा कि उन्होंने ये फैसला जल्दबाजी में ले लिया।
- उन्होंने कहा, धोनी के टैलेंट की टेस्ट क्रिकेट को काफी जरूरत थी। उन्हें लंबी पारी खेलनी चाहिए थी।
विराट को बताया फेवरेट
- धोनी के रिटायरमेंट के बाद अब विराट कोहली से उम्मीदें हैं। वे इंडियन क्रिकेट टीम में मेरे फेवरेट प्लेयर हैं।
- विराट के खेलने के तरीके से टीम को फायदा हुआ है और उनमें स्ट्रेटजी बनाकर उसे फॉलो करने की आर्ट है।
बोर्ड कहेगा तो निभाएंगे जिम्मेदारी
- अजहर ने कहा कि वे बोर्ड द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं।
- उनके करियर का एक बड़ा डिसीजन क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर निर्भर है।
- वे हमेशा टीम इंडिया को मोटीवेट करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
- टीम इंडिया की अच्छी और खराब परफॉर्मेंस को वे सहज रूप से देखते हैं और ऐसा होता रहता है।
फिल्म रिलीज के इंतजार में
- अजरुददीन ने अपनी अपकमिंग मूवी के बारे में कहा कि मेरी फिल्म आने वाली है, उसे जरूर देखें।
- फिल्म के बारे में उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि अब उनकी रियल लाइफ को रील में देखें, जो काफी रोचक एक्सपीरियंस होने वाला है।
- बता दें कि इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी अजहर की भूमिका में हैं।
फोटो क्रेडिटः जितेंद्र पांडे
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...