पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ranji Trophy Match Update Latest News In Hindi

गौतम गंभीर देर से आए फॉर्म में, सौराष्ट्र के खिलाफ लगाया शानदार सैकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: गौतम गंभीर शॉट खेलते हुए।
नई दिल्ली. कप्तान गौतम गंभीर 147 रन बनाकर रन आउट हो गए, लेकिन परविंदर अवाना (61) और सुमित नरवाल (65) ने दिल्ली को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के मैच के दूसरे दिन 442 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। रोशनारा क्लब मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में गंभीर ने नाबाद 123 रन की अपनी पारी को आगे बढ़ाया और वे 147 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 308 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। जवाब में सौराष्ट्र ने दो विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों को अवाना ने आउट किया।
हिमाचल के 6 विकेट पर 255
ओपनर अंकुश बैंस (67) और रशिम परीदा (54*) के शानदार प्रदर्शन के कारण हिमाचल प्रदेश ने सेना के खिलाफ ग्रुप-सी के मैच में छह विकेट पर 255 रन बनाकर पहली पारी में 29 रन की बढ़त ले ली।
हरियाणा ने ली बढ़त
जयंतयादव की 51* रन की पारी से हरियाणा ने पंजाब के खिलाफ ग्रुप-बी के मैच में सात विकेट पर 173 रन के सहारे 283 रन बना लिए आैर दस रन की बढ़त ले ली। पंजाब ने दूसरी पारी में बगैर विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं।
रेलवे को बढ़त
अरिंदम घोष के नाबाद 113 के सहारे रेलवे ने मध्यप्रदेश के खिलाफ ग्रुप-बी मैच में सात विकेट पर 253 रन बना लिए। रेलवे मप्र से 72 रन की बढ़त ले चुका है। अरिंदम ने रेलवे को छह विकेट पर 98 रन की नाजुक स्थिति से संभाला और अविनाश यादव (50) के साथ सातवें विकेट के लिए 129 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।मध्यप्रदेश की तरफ से पुनीत दाते ने 69 रन पर तीन विकेट और आवेश खान ने 41 रन पर दो विकेट लिए।
मुंबई संकट में
मुंबई ने जम्मू कश्मीर को ग्रुप-ए मैच में शुभम खजूरिया के 107 रन के बाद भी हालांकि 254 रन पर समेट दिया लेकिन अपनी दूसरी पारी में उसने चार विकेट 66 रन के भीतर गंवा दिए।
राजस्थान की कमजोर बल्लेबाजी
राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ ग्रुप-बी के मैच में आठ विकेट 172 रन के भीतर गंवा दिए।
गुजरात के भार्गव मेराई ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। राजस्थान के पंकज सिंह, मंजीत सिंह आैर एस.गेहलोत ने तीन-तीन विकेट लिए।
तमिलनाडु के 240/5
ओपनर अभिनव मुकुंद (84) और कप्तान रामास्वामी प्रसन्ना (नाबाद 51) की उम्दा पारियों की बदौलत तमिलनाडु ने कर्नाटक के खिलाफ ग्रुप-ए के मैच में पांच विकेट पर 240 रन बना लिए हैं। वह कर्नाटक के 290 रन के स्कोर से अभी 50 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।