नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया और धोनी को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आप सीरीज को बचाना चाहते हैं तो टीम कांबिनेशन पर ध्यान देना होगा।
न्यूजीलैंड के हाथों दूसरा मैच हारने के बाद नंबर वन का ताज भी गंवा चुकी टीम इंडिया के कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी से गावस्कर ने फाइलन इलेवन चुनते समय लचीलापन बरतने को कहा है।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड संग चल रही दो पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-0 से सीरीज गंवा चुका है। सीरीज में अपनी संभावनाएं बनाए रखने के लिए उसे 25 जनवरी को ऑकलैंड में होने वाले तीसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, धोनी को इशांत शर्मा की जगह किसी बल्लेबाज को अंतिम 11 में मौका देना चाहिए। हमें समझना होगा कि भारत विदेशी सरजमीं पर खेल रहा है और 5 बल्लेबाजों तथा 5 गेंदबाजों का फार्मूला यहां नहीं चलेगा। टीम इंडिया को इस समय अपनी बल्लेबाजी मजबूत करने की जरूरत है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें इशांत शर्मा का पिछली पांच सीरीज में प्रदर्शन...