खेल डेस्क. साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जेपी डुमिनी की वाइफ साउथ अफ्रीका की सबसे पॉपुलर क्रिकेटर वाइफ हैं। डुमिनी की पत्नी सु डुमिनी अपने स्टाइल और ग्लैमर के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वेलेंटाइऩ मंथ के मौके पर dainikbhaskar.com जेपी और सु डुमिनी की लव स्टोरी बता रहा है। पहली नजर में हुआ था प्यार...
- सु डुमिनी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होंने ने बताया था कि ये पहली नजर का प्यार था।
- सु के अनुसार, डिग्री खत्म करने के बाद मैं केपटाउन में जॉब सर्च कर रही थी। उसी दौरान 2008 में मेरी मुलाकात जेपी से हुई।
- देखते ही हमें प्यार हो गया था। हम लगातार मिलने लगे। मुलाकात के दो हफ्ते बाद ही जेपी क्रिकेट टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।
- दो महीने का टूर मुझे दो साल जैसा लग रहा था। मैं उनके प्यार में पागल थी। हमने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
- करीब एक साल बाद हमने इंगेजमेंट कर ली। सगाई के बाद जब जेपी पहले टूर पर गए तो मैं बहुत अकेला महसूस कर रही थी। तब मुझे लगा कि हमारा रिश्ता बेहद खास है।
4 साल का रिलेशनशिप
- करीब 2 साल की डेटिंग के बाद जून 2011 में इस कपल ने शादी कर ली थी। इनकी शादी को 4 साल हो गए हैं।
- इस साल 25 जून को शादी की चौथी एनिवर्सरी के मौके पर डुमिनी ने प्रेंग्नेंट सु के साथ अपना फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
करवाया था फोटोशूट
- डुमिनी और सु बेटी के जन्म से पहले काफी एक्साइटेड थे।
- कपल ने साउथ अफ्रीका की एक टॉप मैगजीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था।
- इस फोटोशूट में सु और डुमिनी ने बीच के पास इस मैगजीन के लिए कई रोमांटिक पोज दिए थे।
- कपल ने बेटी का नाम ‘इसाबेला’ रखा है। उन्होंने जन्म के वक्त बेटी और पत्नी के साथ कई फोटोज शेयर की थीं।
सु की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
- सेलिब्रिटी ना होने के बावजूद सु डुमिनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो सोशल मीडिया का पॉपुलर चेहरा हैं।
- सेलिब्रिटी वाइफ सु की कई ग्लैमरस और स्टाइलिश फोटोज इंटरनेट पर मौजूद हैं। उनका ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसी ही फोटोज से भरा है।