दुबई। आइसीसी बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप शुरू करने को मंजूरी दे दी है। रैंकिंग में चोटी की आठ टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इससे अगले महिला विश्व कप के क्वालीफिकेशन का निर्धारण भी किया जाएगा। जो टीमें इसमें भाग लेंगी उनमें आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप के समापन के बाद सबसे निचले स्थान पर रहने वाली टीमें महिला विश्व कप क्वालीफायर में खेलने के लिए आइसीसी क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन में भाग लेंगी। इसके बाद ही विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमों की अंतिम सूची तैयार हो पाएगी।
आइसीसी मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, यह बहुत सकारात्मक कदम है और इससे महिला क्रिकेट में कंपटीशन बढ़ेगा।