ढाका. शामर स्प्रिंगर (62*) और कप्तान शिमरोन हैत्माएर (60) की फिफ्टी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को गुरुवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल में 8 बॉल रहते 3 विकेट से हरा दिया। फाइनल में अब उसका मुकाबला भारतीय टीम से 14 फरवरी को भारत से होगा। मैच में क्या रहा खास...
- बांग्लादेश ने 10 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए।
- वेस्ट इंडीज ने 48.4 ओवर में 7 विकेट पर 230 रन बनाकर जीत दर्ज की।
- मैच के हीरो रहे स्प्रिंगर को (36/2 रन और 62* रन) मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बांग्लादेश की इनिंग
- कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 74 बॉल में 7 चौके की मदद से 60 रन बनाए और अपनी टीम को 226 का स्कोर दिया।
- जोएराज शेख ने 35, जाकिर हसन ने 24, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 36 और मुसाबेक हुसैन ने 14 रन का योगदान दिया।
- कीमो पॉल ने मात्र तीन ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने बंगलादेश के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया।
- चेमार होल्डर ने 36 रन पर दो विकेट, स्प्रिंगर ने 36 रन पर दो विकेट, अलजारी जोसफ ने 33 रन पर एक विकेट और रेयान जॉन ने 29 रन पर एक विकेट लिया।
वेस्ट इंडीज की इनिंग
- स्प्रिंगर ने 88 बॉल में नॉट आउट 62 रन में 5 चौके और एक छक्का लगाया।
- स्प्रिंगर ने दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहने के बावजूद कैरेबियाई पारी को एक छोर से मजबूती के साथ संभाले रखा और अपनी टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाकर दम लिया।
- स्प्रिंगर ने माइकल फ्रियू (12) के साथ 7वें विकेट के लिए 36 रन की पार्टनरशिप की। वरना एक समय वेस्ट इंडीज ने अपने 6 विकेट 181 रन पर गंवा दिए थे।
ये रहा खास
- वेस्ट इंडीज को गिडरोन पोप (38) और तेविन इमलाक (14) ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी।
- इस शुरुआत के बाद वेस्ट इंडीज ने 12 रन के अंदर में इमलाक और पोप के विकेट गंवा दिए।
- कप्तान हैत्माएर ने फिर कीसी कार्टी (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।
- कार्टी ने 43 बॉल में 2 चौके लगाए। हैत्माएर 59 बॉल में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए।
- इसी दौरान 147 के स्कोर पर वे आउट हुए। जेड गूली (9) का विकेट टीम के 177 के स्कोर पर गिरा।
- लेकिन स्प्रिंगर ने कैरेबियाई पारी को संभालते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज में मैच का रोमांच...